विधायक सुरेश सिंह चौहान ने संगलाई-कुज्जन-तिहार मोटर मार्ग डामरीकरण का किया उद्घाटन किया।

उत्तरकाशी
विधायक गंगोत्री विधानसभा सुरेश सिंह चौहान ने टकनौर स्थित ग्रामसभा “संगलाई-कुज्जन-तिहार” मोटर मार्ग डामरीकरण का विधि-विधान से भूमि-पूजन कर उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत Phase-3 के अंतर्गत “संगलाई-कुज्जन-तिहार” मोटर मार्ग डामरीकरण की स्वीकृति मिली। इसकी लागत 5 करोड रुपए है
विधायक गंगोत्री विधानसभा सुरेश सिंह चौहान ने कहा है गंगोत्री विधानसभाम कि एक अरब के लगभग सड़के स्वीकृत हुई है जिसका काम लगातार जारी है।

 

वहीं उन्होंने  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से गंगोत्री विधानसभा में के दूरस्थ विभिन्न क्षेत्रों में सड़क मार्ग निर्माण कार्य हुए हैं।

ये भी पढ़ें:  बड़कोट में तिलाडी़ मोटर पर पेयजल पम्पिंग योजना का मुख्य विकास अधिकारी एस० एल०सेमवाल स्थलीय निरीक्षण किया l

भाजपा सरकार “प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) एवं मेरा गांव मेरी सड़क योजना” के तहत दूर-दराज़ के गांव को मुख्य सड़कों से जोड़ा जा रहा है।
सड़क बनने से ग्रामीणों को शहरों तक पहुंचने में सुविधा होगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापार के अवसर बढ़ेंगे।
विधायक सुरेश सिंह चौहान ने कहा कि हमारी सरकार सड़क, बिजली, पानी एवं डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी बुनियादी सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *