उत्तरकाशी
रिपोर्टर महावीर सिंह राणा
राoआo इo काo मनेरी छात्र छात्राओं का लाखामंडल एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण
पी एम श्री योजना के तहत कक्षा 6 से 12 तक के समस्त छात्र छात्राओं का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण 03:02:2026 को लाखामंडल में पहुंचे जहां बच्चों को लाखामंडल की जानकारी दी गई

लाखामंडल मे एक प्राचीन हिंदू मंदिर परिसर है, जो भगवान शिव को समर्पित है। इसका नाम दो शब्दों से मिलकर बना है – “लाखा” अर्थात “असंख्य” और “मंडल” का अर्थ होता है “मंदिर” या “लिंग”। यह स्थान उन असंख्य शिवलिंगों और मंदिरों के कारण प्रसिद्ध है जो यहाँ खुदाई में प्राप्त हुए हैं
लाखामंडल का रहस्य यह है कि यहाँ पर महाभारत काल में कौरवों ने पांडवों को जलाकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन पांडव एक गुफा से बचकर निकल गए थे। यहाँ पर एक लाख शिवलिंगों की स्थापना की गई थी, इसलिए इसका नाम लाखामंडल पड़ा है
लाखामंडल यह स्थान हिंदू धर्म के लिए एक पवित्र स्थल है, जहाँ पर भगवान शिव की पूजा की जाती है। यहाँ पर एक ग्रेफाइट से निर्मित शिवलिंग है, जो जलाभिषेक करने पर चमकता है और अपने आस-पास की छवि को प्रतिबिंबित करता है।
लाखामंडल के बारे में कुछ अन्य महत्वपूर्ण बातें हैं जिसमें बच्चों को इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई
– यहाँ पर एक रहस्यमयी गुफा है, जिससे पांडव बचकर निकले थे।
– यहाँ पर एक शिवलिंग है, जो युधिष्ठिर द्वारा स्थापित किया गया था।
यहाँ पर राजकुमारी ईश्वरा ने अपने दिवंगत पति चंद्रगुप्त की सद्गति के लिए एक शिव मंदिर का निर्माण कराया था प्रधानाचार्य अन्य अध्यापकों के द्वारा छात्र छात्राओं को जैव विविधता पर्यावरण संरक्षण तीर्थाटन पर्यटन आदि की जानकारी से अवगत कराया गया
विधिवत आवश्यक जानकारी देते हुए सही सलामत के साथ सम्पन्न हुआ। जिसके लिए सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार एवं अपने समस्त उच्च अधिकारियों के आशीर्वाद एवं अनुमति से सम्पन्न हुआ।

