चारधाम शीतकालीन यात्रा के दृष्टिगत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी का निरीक्षण

उत्तरकाशी
रिपोर्टर महावीर सिँह राणा
उत्तरकाशी के सीमांत ब्लॉक भटवारी में शीतकालीन चार धाम यात्रा को देखते हुए
रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस रावत ने चारधाम शीतकालीन यात्रा के दृष्टिगत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान आपातकालीन सेवा में सभी कार्मिक तैनात थे। उन्होंने सभी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए


ताकि तीर्थयात्रियों को सुचारू और सुरक्षित चिकित्सा सेवा प्रदान की जा सके। डॉ रावत ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध हेल्थ फैसिलिटी, डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति तथा आपातकालीन सेवाओं की तत्परता का विशेष रूप से जायजा लिया। उनके द्वारा निर्देश दिए गए कि चिकित्सालय में आवश्यक जीवन रक्षक दवाइया एवं अन्य स्वास्थ्य उपकरणों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए साथ ही 24×7 हर्षिल तक एम्बुलेंस सेवाएं तैनात रखने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर डॉo दीपिका कोहली, डॉ अभिनव झल्डियाल, डॉ अक्षय मिश्रा, फार्मासिस्ट दिनेश भट्ट, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, एन एच एम धनेश चन्द रमोला, एल टी अरुण प्रकाश, स्टाफ नर्स रेनू एवं संध्या रमोला आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर का हुआ उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *