उत्तरकाशी
रिपोर्टर महावीर सिंह राणा
आज विकास खण्ड डुण्डा में नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पंचदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख विकासखण्ड डुण्डा राजदीप सिंह परमार की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

प्रमुख राजदीप सिंह परमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है पंचायतों को अपने स्तर पर प्रभावी ढंग से कार्य करने हेतु आवश्यक ज्ञान एवं व्यवहारिक दक्षता प्रदान करना है
प्रथम दिवस के प्रशिक्षण में 73वाँ एवं 74वाँ संविधान संशोधन, पंचायत का गठन, कृत्य एवं अधिकार, वित्तीय संसाधन तथा सामाजिक कल्याण से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

यह प्रशिक्षण 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक मेगा पोर्ट सह भंडार कक्षा सैडी मैं पंचायत राज विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है
इस अवसर पर विकास खण्ड डुण्डा के समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यगण एवं अधिकारी मौजूद रहे

