धनपुर गांव में मुख्य विकास अधिकारी एस०एल०सेमवाल ने गेहूं फसल की क्रॉप कटिंग की ।

उत्तरकाशी
आज भटवाडी़ ब्लाक के धनपुर गांव में मुख्य विकास अधिकारी एस०एल०सेमवाल ने गेहूं फसल की क्रॉप कटिंग की ।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोग किए जाने का उद्देश्य जनपद में हो रही फसलों की अनुमानित ऊपज के आंकड़ों को प्राप्त किया जाना है।
जिसका उपयोग प्रदेश की खाद्य एवं अर्थ व्यवस्था, विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी एवं सक्षम बनाने की दिशा में किया जाता है। क्रॉप कटिंग फसल का प्रयोग 30 वर्ग मीटर(6×5) के प्लॉट में किया गया l प्राप्त ऊपज के आंकड़े़ं ग्राम एवं तहसीलवार जनपद केे माध्यम से प्रदेश एवं भारत सरकार को भेजे जायेगें ।

ये भी पढ़ें:  गंगोत्री धाम के 2 दिवसीय स्थलीय निरीक्षण के बाद आई0जी0 नपलच्याल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *