गंगोत्री धाम कपाट खुलने के दौरान भरा गंगा जल कलश विशेष पूजा अर्चना के बाद नेपाल के पशुपति नाथ रवाना

उत्तरकाशी

खबर सिमात जिला उत्तरकाशी से है जहां एक परिवार अपनी पीढ़ी दर पीढ़ी अपनी परंपरा को बनाए हुए है यह परिवार गंगोत्री धाम से जल भरकर महाशिवरात्रि के दिन पशुपति नाथ में चढ़ाने की परंपरा को आज भी बनाए हुए है। स्वामी महेंद्र महाराज जी ने बताया कि परंपरा के अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के दौरान अक्षीय तृतीया के पावन पर्व पर विधिविधान के साथ यह जल भरा जाता है और जिसकी साल भर विशैष पूजा अर्चना के बाद यह जल आज उत्तरकाशी से विधिविधान के साथ रवाना किया गया। यह जल विभिन्न पड़ाव से होते हुए नेपाल पहुचेंगा जंहा महा शिवरात्रि के दिन यह जल पशुपति नाथ को चढ़ाया जाएगा। विश्व शांति और सनातन धर्म को बनाये रखने के लिए हर साल गंगोत्री धाम से यह जल भरा जाता है और शिवरात्रि पर नेपाल के पशुपति नाथ चढ़ाया जाता है।

ये भी पढ़ें:  पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी में मदद करेगी सरकार, प्रांतीय रक्षक दल की स्थापना दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *