उत्तरकाशी
रिपोर्ट -महावीर सिंह राणा
बड़ी खबर उत्तरकाशी से है जहां विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में गैर हिंदू का आना प्रतिबंधित कर दिया गया है है रविवार को मन्दिर समिति के द्वारा बैठक बिठाकर सर्व सम्मति से निर्णय लिया है उत्तराखंड सरकार के द्वारा हरीद्वार की हर की पैडी सहित कही धार्मिक स्थानों पर गैर हिन्दूओं का प्रवेश वर्जित किया गया है ओर कही धार्मिक संगठनों द्वारा बद्रीनाथ एवं केदारनाथ में भी गैर हिंदू धर्म के लोगों को प्रतीबंधित करने की मांग उठ रही है ओर इसी बीच गंगोत्री मंदिर समिति ने गंगोत्री धाम में गैर हिन्दूओं का प्रवेश वर्जित कर दिया है
मन्दिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि रविवार को मन्दिर समिति की की बैठक में निर्णय लिया गया कि गंगोत्री धाम में मन्दिर एवं गंगा घाटों पर गैर हिंदू का प्रवेश वर्जित रहेगा
हालांकि सचिव गंगोत्री मंदिर समिति सुरेश सेमवाल ने बताया कि सिक्ख धर्म के अनुयायी हमारे ही धर्म की एक शाखा है ओर उन पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा
वहीं गंगोत्री विधानसभा विधायक सुरेश चौहान ने बताया कि उन्होंने मन्दिर समिति के निर्णय के बारे में सुना है पर कानून के हिसाब से जो प्रक्रिया है सरकार उसी के अनुसार निर्णय लेगी पर गंगोत्री समीती एक स्वतंत्र संस्था है ओर उनके फैसले का वह स्वागत करते है
वहीं यमनोत्री मंदिर समिति के सचिव पुरूषोत्तम उनियाल ने फोन पर बताया कि यमनोत्री धाम में भी गैर हिन्दूओं जिसमें सिख एवं सनातनी परंपरा को मानने वाले लोगों को छोड़कर गैर हिन्दूओं का प्रवेश वर्जित रहेगा

