उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
जनपद उत्तरकाशी में हुई बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर सड़कें मार्ग बाधित हुई हैं,
जिसमे 2 राष्ट्रीय राज मार्ग और 16 लिंक मार्क बर्फ के कारण बाधित हुए हैं उन्हें सुचारु रूप से खोलने का कार्य मशीनों के माध्यम से लगातार जारी है।
वहीं कई स्थानों पर बिजली गुल हो चुकी है जिससे कि स्थानीय लोगों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

गंगोत्री यमुनोत्री सहित हर्षिल चोरंगी खाल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है लम्बे इन्तजार के बाद प्रकृति ने अपने खजाने से यह उपहार दिया है जिसकौ लेकर पर्यटकों में भारी उत्साह है वहीं रोजमर्रा के कामकाज पर जानें वाले लोगों के लिए यह बर्फबारी मुश्किल भी खड़ी कर रही है विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चोरंगी खाल में बड़ी संख्या में गाडियां फंसी हुई हैं जिन्हें निकालने के लिए लोकनिर्माण विभाग की टीम कार्य कर रही है
वही शीतकालीन यात्रा पर आए पर्यटक और सैलानियों की मुसीबत्ती बढ़ चुकी है क्योंकि इस वक्त 4600 के आसपास दोनों धार्मों में यात्री फंसे हुए हैं जिनके लिए जिला प्रशासन द्वारा रहने और खाने की व्यवस्था की जा रही है
◊
जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में में हुई भारी बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हुए मुख्य मार्गों एवं संपर्क मार्गों को सुचारू करने का कार्य जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के अनुपालन में, लोक निर्माण विभाग, बीआरओ और आपदा प्रबंधन की टीमें भारी मशीनों और जेसीबी के साथ निरंतर कार्य में लगी हैं। प्रतिकूल मौसम और विषम परिस्थितियों के बावजूद, प्रशासन का प्राथमिक लक्ष्य आवागमन को जल्द से जल्द सामान्य बनाना है ताकि आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति बाधित न हो और स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
किसी भी आपातकालीन स्थिति में जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र

