राम चंद्र उनियाल राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी में भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा विभागीय परिषद का किया गठन

उत्तरकाशी

राम चंद्र उनियाल राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी में भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा विभागीय परिषद का गठन किया गया। इस अवसर पर विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा के लिए बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिताओं के क्रम में सबसे पहले चार्ट प्रतियोगिता जिसमें प्रथम स्थान मेघा रावत ,द्वितीय राधिका एवं तृतीय रुचिका ने प्राप्त किया ।मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अभिषेक सेमवाल ,विनायक ,राधिका ,द्वितीय स्थान आयुष ,शालिनी ,रुचिका एवं तृतीय स्थान मेघा एवं आलोक नौटियाल ने प्राप्त किया और स्टोरी टेलिंग में प्रथम स्थान दीपशिखा द्वितीय ,दैव्यांश भट्ट एवं तृतीय स्थान मेघा रावत ने प्राप्त किया और क्विज़ में प्रथम स्थान टीम क्यूरी  विनायक , दैव्यांश ,शालिनी ,किरण  द्वितीय स्थान टीम एडिशन मंगलेश ,मेघा, आशिका ,रुचिका एवं तृतीय स्थान टीम न्यूटन अभिषेक,आलोक ,आकाश ,पूजा ने प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को गैप एनालिसिस पर हुआ महामंथन, मंत्री डॉ. रावत की अध्यक्षता में कई बिन्दुओं पर बनी सहमति


इस अवसर पर भौतिक विज्ञान विभाग के विभाग प्रभारी डॉ अरविंद रावत ने सर CV रमन का विज्ञान के प्रति समर्पण की कहानी के माध्यम से छात्रों में विज्ञान के प्रति रुझान जगाने की प्रेरणा दी । इस अवसर पर डॉ महेंद्र प्रताप सिंह राणा , अंजलि नौटियाल, डॉ पवन बिजल्वान , डॉ मुकेश बडोनी ,रघुवीर रावत, यशवंत रावत, आमोद भट्ट आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *