नींद से जागा बाटतोल विभाग कई दुकानों का किया चालान

उत्तरकाशी
रिपोर्ट -महावीर सिंह राणा
चार धाम यात्रा पीक पर है गंगोत्री एवं यमनोत्री धाम में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है ऐसे में रेहड़ी ठेली वाले लगातार घटतोली कर यात्रियों को नुक़सान पहुंचा रहे थे सूत्रों की मानें तो विश्वनाथ मंदिर से लेकर रामलीला मैदान मे लगने वाली फलों की दुकानों में प्रति किलो 200ग्राम कम सामान मिल रहा था दुकानों के बाट तराजू में कहीं सालों से नापतोल विभाग की मोहर नहीं लगी थी ऐसे में लगातार यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को नुक़सान हो रहा था यात्रियों की शिकायत के बाद आखिरकार माप-तोल विभाग की नींद खुली ओर कहीं दुकानों के चालान किए गये आपको बता दें कि जनपद मुख्यालय में काशी विश्वनाथ मन्दिर से रामलीला मैदान तक सैकड़ों की संख्या में यात्रा सीजन में फलों एवं लोकल उत्पादों की दुकानें लगती है

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी ब्लॉक मे भालू का आंतक देहसत मे ग्रमीण


जब हमने अधिकारी से पूछा कि इसकी रूटीन चेकिंग क्यों नहीं हो पाती है तो अनील रावत निरीक्षक बाटतोल का कहना है कि नापतोल विभाग में कर्मचारी कमी होने के कारण इनके बाट तराजू का सत्यापन नहीं समय से नहीं हो पाता है जिससे लगातार घटतोली हो रही थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *