32 वर्षीय महिला ने भागीरथी नदी में लगाई छलांग

उत्तरकाशी

आज प्रातः 8ः45 बजे जोशियाडा टैक्सी स्टेशन के समीप एक महिला ने भागीरथी नदी में छलांग लगाने की सूचना मिलते ही जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र, उत्तरकाशी द्वारा तत्काल पुलिस तथा एस0डी0आर0एफ0, आपदा प्रबन्धन मास्टर ट्रेनर एवं क्यू0आर0टी0 टीम, को त्वरित कार्यवाही हेतु मय उपकरणों सहित घटना स्थल के लिये रवाना किया गया। उक्त टीम मौके पर पहुंच कर उक्त महिला का सर्च अभियान स्थानीय लोगों के साथ किया गया, समय लगभग 09ः15 बजे उक्त महिला को झील से निकाला गया। एस0डी0आर0एफ0 द्वारा महिला को घटना स्थल पर सी0पी0आर0 दिया गया। तत्पश्चात महिला को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर चिकित्सक द्वारा उक्त महिला श्रीमती रेखा देवी उम्र 32 वर्ष ग्राम थलन,तहसील भटवाड़ी हॉल निवास जोशियाड़ा उत्तरकाशी को मृत घोषित किया गया।

ये भी पढ़ें:  जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *