उत्तरकाशी के बार्ड नम्बर 8 के निवासी मकानों को बेचने को तैयार किराएदार कमरे खाली करने मजबूर

उत्तरकाशी
एक कहावत है कि एक तरफ कुआं दूसरी तरफ खाई जनता बेचारी कहां जाए यह कहावत सटीक बैठती है जनपद उत्तरकाशी के नगरपालिका के वार्ड नंबर 8 में जहां लोग बरसात आने से पहले चिन्ता में पड़ गये है कि पिछले साल तो बच गये पर इस साल क्या होगा दरअसल विकास के नाम पर कालेश्वर मार्ग को ग्राम सभा से हटाकर नगरपालिका में सामिल किया गया लोगों ने विकास के सपने देखे थे पर यहां की स्थिति ओर खराब हो गयी

यहां की समस्या यह है बरसात के सीज़न में यहां कहीं मोहोल्लो का पानी इकट्ठा होकर एक बड़े नाले का रूप ले लेता है जिसके कारण यहां जलभराव हो जाता है ओर वह पानी लोगों के घरों में घुस जाता है जिसके कारण हर साल घरों में रखा सामान खराब हो जाता है रास्तों की स्थिति यह हो जाती है कि रास्ते पूरा नदी का रूप ले लेते हैं जिससे बच्चों को स्कूल भेजना भी मुश्किल हो जाता है कहीं लोग यहां चोटिल भी हो चुके हैं पर आजतक सर्वे के नाम पर केवल कागजी कार्रवाई हुई है यहां के लोगों ने चुनाव वहिष्कार भी किया कहीं आन्दोलन भी करें ज़िले से लेकर प्रदेश के मुखिया तक मुलाकात की पर असर कुछ भी नहीं हुआ लोग घरों को बेचने के लिए मजबूर हो गये है

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल परीक्षा 2024 के टॉपर 157 छात्र- छात्राओं को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर किया रवाना

मकानो से किरायेदार अभी से सिप्ट होने लगे हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार हमें डूबने से बचाओ नहीं तो हमें यहां से विस्थापित करें अब यहां के लिए नगर पालिका क्या करेगी यह देखने वाली बात हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *