उत्तरकाशी
महावीर सिंह राणा
खबर सीमांत जिला उत्तरकाशी क नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड से है जहां आज नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष से विभिन्न विभागों के साथ जनहित की समस्याओं के निवारण हेतु नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत विचरण कर रहे निराश्रित गौवंश का पालिका एवं पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम के साथ विचरण कर रहे पशुओं की मेल/फीमेल गणना करते हुए टेगिंग का कार्य किये जाने एवं रेडियम बेल्ट पहनाकर गौशाला में भेजा जायेगा तथा शहर के बाहरी क्षेत्रों से आने वाले निराश्रित पशुओं व पशु स्वामियों के विरूद्ध पालिका द्वारा गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की जायेगी। नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित नवनिर्मित गौशाला का उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उत्तरकाशी द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें उनके द्वारा सन्तोष व्यक्त किया गया। पशु पालन निदेशालय से नवनिर्मित गौशाला का पंजीकरण किया जायेगा साथ ही स्थानीय निवासियों की कृषि योग्य बंजर भूस्वामियों की भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए स्थानीय लोगों को प्रेरित किया जा सके।
बैठक में धरासू शमशान घाट पर प्रतिदिन शवों के दाह संस्कार के बढ़ते हुए दवाव तथा जलौनी लकडी का टाल न होने के कारण आये दिन आम क्षेत्रवासियों की परेशानियों को मध्य नजर रखते हुए प्रभागीय लौगिंग अधिकारी के साथ लकडी का टाल पुराने पुल के उपर खोलने हेतु सहमति व्यक्त की गयी।
नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित बंजर भूमि को आबाद किये जाने हेतु कृषकों को कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रशिक्षण दिये जाने हेतु कृषि अधिकारी के साथ सहमति व्यक्त की गयी।
बैठक में उपस्थित अध्यक्ष मनोज कोहली ‘श्याम’ सामाजिक कार्यकर्ता सुमन बडोनी एवं उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डा० विवेकानन्द सती प्रभागीय लौगिंग अधिकारी उत्तरकाशी बुद्धिप्रकाश बहुगुणा
पशु चिकित्साधिकारी चिन्यालीसौड धर्मेन्द्र सिंह नाथ अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड विरेन्द्र पंवार
पालिका अवर अभियन्ता श्रीमती शालिनी भरोटियाल आदि उपस्थित रहे।