राजकीय इंटर कॉलेज मनेरी द्वारा गंगा को स्वच्छ रखने के के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

उत्तरकाशी
रिपोर्टर महावीर सिंह राणा
राजकीय इंटर कॉलेज मनेरी द्वारा गंगा को स्वच्छ रखने के के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नमामि गंगा के तहत उत्तरकाशी


उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशानुसार प्रत्येक भागीरथी नदी के किनारे बसे गांव में जाकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित था जिसके तहत आज
राजकीय इंटर कॉलेज मनेरी में मनेरी भाली परियोजना झील के समीप गंगा स्नान घाट के पास एक जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि बतौर प्रधानाचार्य गुलाब सिंह मेहर जी उपस्थित रहे उन्होंने मां गंगा को स्वच्छ रखने के लिए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखना हमारा परम कर्तव्य है और हमें सभी को गंगा को शुद्ध रखने की अपील करनी चाहिए और हमें उनका को कभी तो दूषित नहीं होने देना चाहिए हमको खुद भी जागरूक होकर और लोगों को भीजागरूक करना बहुत जरूरी है उन्होंने कहा है कि जंगलों को आग से बचना चाहिए और सार्वजनिक जगहों पर कूड़ा कचरा नहीं फैलाना

मां गंगा एक जीवन दाहिनी जलधारा है जिससे कि देश ही नहीं विदेशों तक इसका आस्था का रूप देखने को मिलता है मां गंगा का उद्गम स्थल गंगोत्री से 18 किलोमीटर पीछे से गोमुख से निकलती है इसकी धारा भारत के कई राज्यों के होते हुए कन्याकुमारी तक जाती है जहां यहां कृषि योग्य जमीन को सूचित करती है अनेक प्रकार के जीव जंतु और मनुष्य को जीवन दान देती हैं उन्होंने कहा है कि गंगा एक आस्था ही नहीं एक विश्वास भी है जिसका निर्मल जल मनुष्य के जीवन से लेकर मृत्यु तक का कल्याण करती है उन्होंने छात्रों से यह बात भी स्पष्ट की है की मां गंगा के जल को अगर कई सैकड़ो वर्षों तक अगर किसी बर्तन में रखते हैं तो वह जल कभी खराब नहीं होता है जबकि अन्य नदियों का जल जल्दी ही दूषित हो जाता है
इस कार्यक्रम मे 180 छात्र छात्राओ व बिद्यालय के गुरुजनो ने सपत ली

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड के लिए बारामासी पर्यटन गतिविधियां बेहद जरूरी, हर सीजन में पयर्टन रहे ऑन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *