डुण्डा एवं भटवाड़ी ब्लाक से 13 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों / सहायिकाओं को मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने नियुक्ति पत्र वितरित किये l

उत्तरकाशी
रिपोर्टर महावीर सिंह राणा
आज विकास भवन परिसर में बाल विकास विभाग के अंन्तर्गत डुण्डा एवं भटवाड़ी ब्लाक से 13 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों / सहायिकाओं को मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने नियुक्ति पत्र वितरित किये ल


इस दौरान उन्होंने सभी नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि बाल पोषण, टीकाकरण, प्रसव सम्बंधित सेवा , स्वास्थ्य पोषण व शिक्षा आदि कार्य आपकी जिम्मेदारी का मुख्य उद्देश्य है l अतः कर्तव्य निष्ठा पूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन करें l

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित सभी कार्य कत्रियों/ सहायिकाओं को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि दिये गये दायित्वों का प्रभावी रूप से निर्वहन हो, इस ओर प्रथामिकता के आधार पर कार्य करें

ये भी पढ़ें:  मनेरी में MDC प्रीमियर लीग–सेशन 3 का भव्य समाप माँ बगमुंडी क्रिकेट क्लब बायणा गाँव ले गया फाइनल

बता दें कि बाल विकास द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपद के विभिन्न ब्लाॅकों में 66 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों / सहायिकाओं के नियुक्ति पत्र डीपीओ आईडी में ऑनलाइन किये गये l

नियुक्ति पत्र वितरण में जिला कार्यक्रम अधिकारी जशोदा बिष्ट आदि उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *