डिपार्टमेंट हेल्थ वॉरियर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ खेल के साथ नशा मुक्ति और तंबाकू नियंत्रण का संदेश

उत्तरकाशी
रिपोर्टर महावीर सिंह राणा
डिपार्टमेंट हेल्थ वॉरियर क्रिकेट क्लब उत्तरकाशी द्वारा मनेरा क्रिकेट स्टेडियम में आज क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. पी.एस. पोखरियाल द्वारा किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच विद्यरथ बनाम UJVNL तिलोथ के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया।

यह टूर्नामेंट आज से 4 नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें 10 विभागों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
इस अवसर पर खेल के साथ-साथ “नशा मुक्त भारत अभियान” एवं राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित “तंबाकू फ्री यूथ कैंपेन 3.0” के तहत जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स स्थापना दिवस के अवसर पर की ये चार घोषाणाएं

खिलाड़ियों एवं दर्शकों को तंबाकू एवं नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रावत ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक ऊर्जा और अनुशासन की भावना भी पैदा करता है। उन्होंने सभी टीमों को निष्पक्ष खेल भावना से खेलने का आह्वान करते हुए तंबाकू मुक्त उत्तरकाशी की दिशा में योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस रावत, प्रमुख अधीक्षक डॉ पी एस पोखरियाल, हरदेव राणा, समिति के समस्त सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, खेलप्रेमी अनिल बिष्ट
मीडिया प्रभारी,
डिपार्टमेंट हेल्थ वॉरियर क्रिकेट क्लब उत्तरकाशी।* एवं दर्शकगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी में आपदा से निपटने की तैयारी का बड़ा अभ्यास, पांच स्थानों पर राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *