नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी में उत्तराखण्ड कप स्पोर्ट क्लाइम्बिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ

उत्तरकाशी
रिपोर्ट -महावीर सिंह राणा
उत्त्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) में भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड कप आईएमएफ स्पोर्ट क्लाइम्बिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन स्पीड एवं लीड क्लाइम्बिंग की प्रतिस्पर्धाएँ आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में कुल 97 प्रतिभागियों ने तीन श्रेणियों – सीनियर, अंडर 15 एवं अंडर 13 में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।

दीवारों पर चढ़ाई के दौरान प्रतिभागियों के उत्साह, हौसले और खेल भावना ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
इस अवसर पर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने बताया कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में पहली बार ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 5 राज्यों के प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं ओर आने वाले समय में ऐसी प्रतियोगिता में स्थानीय युवाओं को भी शामिल किया जायेगा

ये भी पढ़ें:  नोडल अधिकारी,डॉ आर सी आर्य द्वारा शनिवार को यमुनोत्री धाम के यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी स्वास्थ्य चिकित्सा इकाइयों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पैदल मार्ग पर स्थापित होने वाले मेडिकल रिलीफ पोस्टो का जायजा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *