उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा गौरा शक्ति योजना के अंतर्गत बालिकाओ/महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाने एवं आपराधों के प्रति जागरुक करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा आज 29.03.2025 को पुलिस लाईन ज्ञानसू, उत्तरकाशी में बालिकाओं एवं महिला पुलिस कर्मियों एवं अन्य विभाग की महिला कर्मियों हेतु आत्मरक्षा तकनीक प्रशिक्षण एवं अपराध तथा कानूनी अधिकारों से सम्बन्धित 1 दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर स्कूली छात्राओ/बालिकाओं एवं महिला पुलिस कर्मियों एवं अन्य विभागों की महिला कर्मियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ साथ महिला तथा साईबर अपराधों के प्रति जागरुक करते हुये उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सचेत किया गया।
उक्त एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ *पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल* द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण मे बालिकाओं को अपने आप पर विश्वास करने हेतु सेल्फ डिफेन्स प्रशिक्षण को आवश्यक बताया गया।
छात्राओं को उनके अधिकार/कर्तव्यों के प्रति सजग रहने हेतु अवगत कराया गया। उनके द्वारा बच्चो से सम्बन्धित पोक्सो एक्ट की जानकारी देते हुये छात्राओं को पढाई की महत्ता बताते हुये अपने लक्ष्य को निर्धारित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया साथ ही साइबर अपराध से सचेत रहने हेतु अवगत कराया एवं साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 के बारे मे जानकारी दी गयी।
उक्त एक दिवसीय कर्यशाला दो चरणों मे सम्पन्न की गयी। प्रथम चरण में देहरादून से कराटे टीम द्वारा छात्राओं एवं महिला कर्मियों को आत्मरक्षा की तकनीक सिखायी गयी जिसमें प्रशिक्षकों द्वारा
warmup fitness training, strength conditioning, fundamental techniques of real self defense, strike points, counter attacks movements, street smart strategies, defense against grabes-collar and shoulder, choks from front, pistol threat, bear hold, situational awareness control command techniques आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी। द्वितीय चरण में विशेषज्ञों/ लीगल एडवाइजर द्वारा छात्राओं एवं महिला कर्मियों को महिला एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराध, साइबर क्राइम, नशे के दुष्प्रभाव तथा बाल एवं महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
उक्त कार्याशाला में *जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती श्वेता राणा चौहान* द्वारा सभी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानूनी सेवाओं, नशे के दुष्प्रभाव, बालश्रम, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के सम्बन्ध में जानकारी के साथ सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन के बारे में सामान्य तथा संक्षिप्त जानकारी दी गयी।
*उ0नि0 श्रीमती गीता, प्रभारी महिला काउंसलिंग सैल* द्वारा छात्राओं/महिलाओँ को महिला सम्बन्धी अपराध- पोक्सो एक्ट, बाल विवाह, मानव तस्करी, साईबर अपराध आदि के प्रति जागरूक करते हुये आपातकालीन हेल्प लाइन नम्बर 112 एवं उत्तराखण्ड पुलिस एप की उपयोगिता से सम्बन्धित जानकारी देते हुये एप को इंस्टॉल कर गौरा शक्ति पर रजिस्ट्रेशन करने हेतु बताया गया। कार्यशाला में यातायात के *अ0उ0नि0 जितेन्द्र* द्वारा बालिकाओं को यातायात नियमो की जानकारी एवं उनकी उपयोगिता के बारे में जागरूक किया गया। कार्यशाला के दौरान छात्राओं/महिला कर्मियों हेतु सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गयी।
उक्त कार्यशाला में *मसीह दिलासा स्कूल, महर्षि विद्या मन्दिर, अल्पाइन पब्लिक स्कूल, रा0 महाविद्यालय उत्तरकाशी की एनसीसी एवं एनएसएस की छात्राओं सहित जिलाधिकारी कार्यालय, प्रोबिजन अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के अधीनस्थ नियुक्त महिला कर्मियों तथा महिला पुलिस एवं फायर कर्मियं द्वारा प्रशिक्षण लिया गया।*
*कराटे/आत्मरक्षा प्रशिक्षक टीम-* 1- श्री अरविन्द कोटनाला (अन्तर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक), जनपद- देहरादून
2-श्री संजय, (कराटे प्रशिक्षक) जनपद- देहरादून
3-सुश्री मधु चौहान, (अन्तर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक), जनपद-उत्तरकाशी